इन िनयमों में, जब तक िक संदर्भ से अन्यथा अपेक्िषत न हो,- (क) "िनयुक्ित प्रािधकारी" से राजस्थान सरकार और कोई अन्य अिधकारी अिभप्रेत है, िजसे इस संबंध में शक्ितयां सरकार द्वारा िवशेष या सामान्य आदेश द्वारा तथा ऐसी शर्तों के अधीन, जो वह उिचत समझे, प्रत्यायोिजत की जाएं;
(ख) "आयोग" से राजस्थान लोक सेवा आयोग अिभप्रेत है;
(ग) "सिमित" से प्रारंिभक भर्ती के संदर्भ में िनयम 20 के अधीन गिठत सिमित अिभप्रेत है;
(घ) "िनदेशक" से आयुर्वेद िवभाग राजस्थान के िनदेशक अिभप्रेत हैं;
(ङ) "सीधी भर्ती" से इन िनयमों के भाग 5 के साथ आगामी वर्षों के िलए प्रारंिभक भर्ती के पश्चात की गई भर्ती अिभप्रेत है;
(च) "सरकार" से राजस्थान सरकार अिभप्रेत है;
(छ) "प्रारंिभक भर्ती" से इन िनयमों के भाग 4 के अनुसार सेवा के प्रारंिभक गठन के िलए की गई प्रथम भर्ती अिभप्रेत है;
(ज) "सेवा के सदस्य" से इन िनयमों के प्रावधानों के तहत िनयिमत चयन के आधार पर सेवा में िकसी पद पर िनयुक्त व्यक्ित अिभप्रेत है;
(झ) "ग्रामीण" से तात्पर्य आयुर्वेिदक, यूनानी, होम्योपैथी और प्राकृितक िचिकत्सा औषधालय से है जो िजला मुख्यालय से िभन्न क्षेत्र में स्िथत है;
(ञ) "सेवा" से राजस्थान ग्रामीण आयुर्वेिदक, यूनानी, होम्योपैथी एवं प्राकृितक िचिकत्सा सेवा अिभप्रेत है;
1 (ट) "अनुसूची" से इन िनयमों से संलग्न अनुसूची अिभप्रेत है;
(ठ) "राज्य" से राजस्थान राज्य अिभप्रेत है:
(ड) "मौिलक िनयुक्ित" से इन िनयमों के अधीन िविहत भर्ती की िकसी भी पद्धित द्वारा सम्यक् चयन के पश्चात् िकसी मौिलक िरक्ित पर इन िनयमों के उपबंधों के अधीन की गई िनयुक्ित अिभप्रेत है और इसमें पिरवीक्षा पर या पिरवीक्षाधीन के रूप में िनयुक्ित, िजसके पश्चात् पिरवीक्षा अविध पूरी होने पर स्थायीकरण िकया जाता है, सम्िमिलत है;
िटप्पणी:- "इन िनयमों के अधीन िविहत भर्ती की िकसी पद्धित द्वारा सम्यक् चयन" में, अत्यावश्यक अस्थायी िनयुक्ित को छोड़कर, सेवा के प्रारंिभक गठन पर या भारत के संिवधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक के अधीन प्रख्यािपत िकसी िनयम के उपबंध के अनुसार की गई भर्ती सम्िमिलत होगी:
(ढ) इन िनयमों में जहां भी एक सेवा से दूसरी सेवा में या सेवा के भीतर एक प्रवर्ग से दूसरे प्रवर्ग में या विरष्ठ पदों पर पदोन्नित की शर्त के रूप में "सेवा" या "अनुभव" िनर्धािरत िकया गया है, उच्च पद पर पदोन्नित के िलए पात्र िनम्न पद धारण करने वाले व्यक्ित की स्िथित में, वह अविध शािमल होगी िजसके िलए व्यक्ित ने भारत के संिवधान के अनुच्छेद 309 के परंतुक के अधीन प्रख्यािपत िनयमों के अनुसार िनयिमत चयन के पश्चात ऐसे िनम्न पद पर लगातार काम िकया है। िटप्पणी - सेवा के दौरान अनुपस्िथित जैसे प्रिशक्षण, अवकाश और प्रितिनयुक्ित आिद, िजन्हें राजस्थान सेवा िनयम, 1951 के अंतर्गत "कर्तव्य" माना जाता है, को भी पदोन्नित के िलए आवश्यक अनुभव या सेवा की गणना के िलए सेवा के रूप में िगना जाएगा; और (ओ) "वर्ष" से तात्पर्य िवत्तीय वर्ष से है।